Featured Post

नोएडा त्यागी सभा मनाया होली मिलन समारोह

चित्र
       -ललित मिश्र-                                                                                                 नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के त्यागी ब्राह्मण समाज की प्रतिनिधि संस्था नोएडा त्यागी सभा सामाजिक चेतना तथा कल्याणकारी कार्यों में संलग्न हैं। इस बार समाज का होली मिलन कार्यक्रम नोएडा सेक्टर 52 के सामुदायिक केंद्र में 9 मार्च को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बार कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण तथा समाज मे परिवार और संस्कार की महत्ता पर विशेष बल दिया गया।  कार्यक्रम में 200 से अधिक परिवारो ने सम्मिलित होकर होली मिलन और कवि सम्मेलन का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कवियत्री डॉ शुभम त्यागी, श्रीमती मीनाक्षी जी और श्रीमती अलका मिश्रा के साथ विचारक कवि श्री नीरज त्यागी और श्री मनोज “मनमौजी” ने अद्भुत वातावरण मे...

नोएडा महिला पतंजलि योग समिति ने मनाया महिला दिवस

नोएडा महिला पतंजलि योग समिति ने मनाया महिला दिवस

-ललित मिश्र-

नोएडा। महिला पतंजलि योग समिति नोएडा द्वारा शनिवार को सेक्टर 33 स्थित आर्य समाज मंदिर के भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सविता तिवारी पतंजलि योग समिति की उप्र. की राज्य प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर योग महिलाओं द्वारा योग अभ्यास किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी अलका रानी चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अनुपमा शर्मा ने नारी की पाकशाला योग, आयुर्वेद पर अपने विचार व्यक्त किये, वहीं अतिथि के रूप में मौजूद डॉक्टर आस्था सिंह ने आयुर्वेदिक दवाओं, योग पर अपने विचार व्यक्त किये। आर्य समाज की मंत्री गायत्री मीणा ने योग, वेद तथा सनातन पर अपने विचार रखे। जिले की योग शिक्षकाओं ने कठिन आसन, योग, नृत्य, प्रश्नोत्तरी कत्थक नृत्य, नाटक, गीत, भजन द्वारा प्रस्तुति देकर आए सभी अतिथियों का मन मोह लिया। सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी तथा पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला नोएडा की महिला पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता तथा शहर के गणमन लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाइंसाफी से खफा डॉक्टर महेश शर्मा आज मिलेंगे कृष्ण शर्मा के परिवार से

मुख्यमंत्री के प्रयासों को मिट्टी में मिला देंगी सीएमएस रेनू अग्रवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की धार को कर दिया खत्म