नोएडा त्यागी सभा मनाया होली मिलन समारोह
-ललित मिश्र-
नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के त्यागी ब्राह्मण समाज की प्रतिनिधि संस्था नोएडा त्यागी सभा सामाजिक चेतना तथा कल्याणकारी कार्यों में संलग्न हैं। इस बार समाज का होली मिलन कार्यक्रम नोएडा सेक्टर 52 के सामुदायिक केंद्र में 9 मार्च को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बार कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण तथा समाज मे परिवार और संस्कार की महत्ता पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में 200 से अधिक परिवारो ने सम्मिलित होकर होली मिलन और कवि सम्मेलन का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कवियत्री डॉ शुभम त्यागी, श्रीमती मीनाक्षी जी और श्रीमती अलका मिश्रा के साथ विचारक कवि श्री नीरज त्यागी और श्री मनोज “मनमौजी” ने अद्भुत वातावरण मे सामाजिक सरोकारों और व्यक्ति के अनछुए पहलुओं को कविताओं के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाया।
सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र दत्त त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कारों को परिवारों में सुदृढ़ करने के लिए नोएडा त्यागी सभा निरन्तर कार्य करती रहेगी। सभा के महासचिव डॉ मुनेश त्यागी ने सभा की वेबसाइट द्वारा समाज को वैदिक संस्कारों से जोड़ने और ऐतिहासिक चेतना उत्पन्न करने के प्रयास को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। होली मिलन के अवसर पर प्रतिभा सम्मान और नारी वन्दन के द्वारा समाज को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निबाहने के लिए सक्षम बनाने की शपथ ली गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
THANKS FOR FEEDBACK